Wednesday, January 15, 2020

अलविदा : बीबीसी रेडियो की हिंदी सेवा 31 जनवरी से बंद --

ad300
Advertisement

BBC HINDI
       दशकों से लोकप्रिय बीबीसी रेडियो प्रसारण की हिंदी सेवा 31 जनवरी को आखिरी बार प्रसारित होगी  बीबीसी की की हिंदी सर्विस आठ दशक बाद अब बंद होने जा रही है। 11 मई 1940 को शुरू हुई इस सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम का अंतिम प्रसारण 31 जनवरी 2020 को शाम  7:30 बजे होगा। इसके तहत प्रसारित होने वाले कार्यक्रम "नमस्कार भारत" का आखिरी प्रसारण 27 दिसंबर को हुआ था। अब इस सेवा के तहत केवल दिन भर' कार्यक्रम बचा है जिसका प्रसारण आखिरी बार 31 जनवरी को किया जाना है।

मोबाइल के बढ़ते उपयोग ने कम कर दी रेडियो श्रोताओं की संख्‍या                                               इंटरनेट तकनीक के विकास और नई जनरेशन के हाथों में आए नये नये मोबाइल ने इस पुराने साथी को कहीं गायब ही कर दिया है। बदलते तकनीक के साथ रेडियो श्रोताओं में जबरदस्‍त कमी आई है और अब इनकी संख्या बहुत काम रह गयी है।  इसको ही देखते हुए बीबीसी ने अपने हिंदी में शॉर्टवेब रेडियो प्रसारण बंद करने का फैसला किया है।  इसको बंद करने की योजना 1 अप्रैल 2011 को ही शुरू हो गई थी। अब केवल नमस्‍कार भारत के नाम से प्रसारित होने वाला कार्यक्रम है जिसका 31 जनवरी को आखिरी बार प्रसारण किया जाएगा। हालांकि इसकी अन्य डिजिटल सर्विस जारी रहेगी। इस माध्‍यम के जरिए ये सेवा विवेचनाऔर दुनिया जहांजैसे कार्यक्रम का प्रसारण जारी रखेगी।

बीबीसी रेडियो की हिंदी सेवा बन जाएगी इतिहास का हिस्‍सा

 31 जनवरी को आखिरी प्रसारण के बाद बीबीसी हिंदी सर्विस से जुड़े किस्‍से और कहानियां हमेशा के लिए इतिहास के पन्‍नों में दर्ज हो जाएगा। भारत के हिंदी भाषी लोगों के लिए खासतौर पर शुरू की गई यह सेवा कभी करोडो लोगों के दिलों पर राज करती थी। तब मोबाइल का जमाना नहीं था और लोग विविध भारती समेत बीबीसी हिंदी की आवाज सुनकर अपने दिन शुरू करते थे। बीबीसी हिंदी ने ही 1984 में सबसे पहले तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्‍या कर देने की खबर का प्रसारण किया था। उस वक्‍त बीबीसी के करीब 3 करोड़ श्रोता हुआ करते थे।                                                                                                                                                                                                                 

बीबीसी रेडियो प्रसारण की हिंदी सेवा को शुरू करने का मकसद                  11 मई सन 1940 को बीबीसी हिंदी सेवा शुरू करने के पीछे ब्रिटेन का मकसद सिर्फ दूसरे विश्‍वयुद्ध से जुड़ी खबरों का प्रसारण करना था। दूसरे विश्‍वयुद्ध में हजारों भारतीयों ने भाग लिया था। सन 1940 में जब ये सेवा शुरू की गई थी तब केवल दस मिनट का एक समाचार बुलेटिन ही प्रसारित किया जाता था। करीब एक वर्ष बाद इसका समय बढ़ाकर आधे घंटे का किया गया था। तब यह सेवा करोडो भारतीय लोगों के दिलों और दिमाग पर इस कदर हावी हुयी कि हर रोज काफी संख्‍या में खत लिखते थे। इस सेवा की खास बात ये थी कि इसमें हर खत का जवाब दिया जाता था। इसके तहत कुछ लोकप्रिय कार्यक्रम भी थे जिनमें विश्व समाचार, दिन भर, ' भारतनामा ' आज के दिनआपका पत्र मिला ' हमसे पूछिए और खेल खिलाड़ी ' विवेचना शामिल है। 



Share This
Previous Post
First

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 Comments:

Please do not enter any spam link in the comment box.